मिशन पावर हाउस में विश्वकर्मा देव की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

हजारीबाग के मिशन पावर हाउस में भगवान विश्वकर्मा देव की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे जोश और उल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली. यह यज्ञ तीन दिनों तक चलेगा.

हजारीबाग. हजारीबाग विद्युत विभाग के मिशन पावर हाउस में भगवान विश्वकर्मा देव की प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अवसर पर बुधवार को महिलाओं ने पीला वस्त्र धारण कर कलश यात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने मिशन पावर हाउस से कलश यात्रा शुरू की. यात्रा पुराना बस स्टैंड, बुढ़वा महादेव, नवाबगंज, छठ तालाब पानी टंकी चौक, बंशीलाल चौक, सरदार चौक और धर्मवीर चौक होते हुए वापस मिशन पावर हाउस यज्ञशाला पहुंची.

इस अवसर पर पंचांग सह वेदी पूजन, जलाधिवास, संध्या पूजा और आरती का आयोजन किया गया. श्री विश्वकर्मा देव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ तीन दिनों तक चलेगा.

कार्यक्रम की सफलता में अशोक कुमार मधुकर, मनोज रजक, राकेश कुमार, अजय कुमार, सतीश वर्मा, नवल कुमार, पवन कुमार समेत बिजली विभाग के सभी कर्मियों ने अहम भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर प्रसाद

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >