NH-522 पर बांस लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे चालक और अन्य सवार

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में एनएच-522 पर बांस लदा वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं, यातायात बहाल कर दिया गया है.

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र के समीप एनएच-522 पर बुधवार को बांस लदा चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा संकीर्ण पुल के पास हुआ. बताया जा रहा है कि वाहन हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग से गुजर रहा था. तभी अचानक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और इस कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

बाल-बाल बचे चालक और वाहन में सवार अन्य

हादसे के बाद वाहन पर लदा पूरा बांस सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर वाहनों का आवागमन बाधित हुआ. सड़क को दोनों ओर वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई. हालांकि इस हादसे में चालक समेत वाहन पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए. यानी किसी के हताहत की खबर नहीं है.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने सड़क पर बिखरे बांस को हटाने का काम कराया. तब जाकर सड़क पर वाहनों का आवागमन फिर से सामान्य हो सका. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संकीर्ण पुल के समीप पहुंचने के दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ, जिसके यह हादसा हुआ.

ये भी पढ़ें- फरार अभियुक्त के घर ढोल बजाकर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >