सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनायी गयी

विद्यालय की बहनों ने बाबू कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला.

: कुंवर सिंह के विचारों को आत्मसात कर देश हित का संकल्प लें हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हार टोली में बुधवार को वीर कुंवर सिंह जयंती मनायी गयी. विद्यालय के प्रभारी आचार्य अनिल कुमार एवं आचार्य नरेंद्र कुमार सिन्हा ने वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया. विद्यालय की बहनों ने बाबू कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला. प्रभारी आचार्य अनिल कुमार ने कहा वीर कुंवर सिंह सच्चे देशभक्त एवं कर्मठ योद्धा थे. उन्होंने अपनी वीरता एवं पराक्रम के बल पर अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. विद्यार्थी उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात कर देश हित का संकल्प लें. आचार्य नरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा आप सभी भैया-बहन सच्चे मन से बाबू साहब के व्यक्तित्व को अपने में समाहित करें. मौके पर विद्यालय के एनसीसी एएनओ राजीव रंजन, आचार्य रामेश्वर गोस्वामी, आचार्य व भैया-बहन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >