छर्री लदे हाइवा में आग, चेसिस खाक

शनिवार की रात अपराधियों द्वारा हाइवा को आग के हवाले किये जाने का वीडियो हुआ था वायरल, रविवार की शाम हाइवा के चालक ने थाना में आवेदन देकर बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र में खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहावत चरितार्थ हुई. हुआ यूं कि शनिवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच अपराधियों द्वारा होरम-हरली पथ में मुड़कट्टी चौराहे पर एक छर्री लदे हाइवा को आग के हवाले किये जाने का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद अगले दिन रविवार को दिनभर इसकी चर्चा होती रही. चर्चा थी कि रात में हथियार के बल पर अपराधियों ने हाइवा को आग के हवाले कर दिया है, लेकिन शाम होते-होते मामला कुछ और सुनने को मिला. उक्त हाइवा के चालक अजीत कुमार द्वारा थाना में आवेदन देकर बताया गया कि हाइवा में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. इस आग से पूरा चेसिस जल कर राख हो गया. आवेदन में चालक ने बताया है कि वह इचाक से छर्री लेकर हरली गांव आ रहा था. जैसे ही मुडकट्टी चौराहे पर पहुंचा, शॉर्ट सर्किट की वजह से हाइवा के इंजन व चेसिस में आग लग गयी. उधर, शनिवार की रात घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव थाना के एसआइ राकेश कुमार एवं अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर हाइवा में लगी आग पर काबू पाया, जिससे हाइवा का डाला जलने से बच गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >