बेलतू गांव में वैदिक महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू
Copied link
बेलतू गांव में वैदिक महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू
केरेडारी. केरेडारी प्रखंड के बेलतू गांव में मंगलवार को पांच दिवसीय वैदिक श्रीश्री 1008 शिव हनुमंत श्री सूर्यनारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलशयात्रा की शुरुआत यज्ञ स्थल से हुई. इसमें 1500 महिलाएं, युवतियां रंग-बिरेंगे परिधान में थीं. लगभग तीन किमी चलकर घाघरा डैम पहुंचीं. घाघरा डैम में यज्ञाचार्य पं नंदन मिश्रा, उपयज्ञाचार्य वेदव्यास मिश्रा ने पूजा-अर्चना करायी. श्रद्धालु कलश में बारी-बारी से जल भरकर पुनः बेलतू स्थित यज्ञ मंडप पंहुचे. कलश यात्रियों को शरबत पिलाकर व्रत तोड़वाया गया. यज्ञ 28 मार्च तक चलेगा. इसमें तीन दिन मानस प्रवक्ता हलचल बाबा प्रवचन करेंगे. मंदिर के पुजारी पं वरुण मिश्रा यज्ञ समिति की अध्यक्ष जितनी देवी, सचिव राजेश साहा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र, उपाध्यक्ष बालेश्वर कुमार, उप सचिव रामलखन पासवान, पूर्व प्रमुख नीतू कुमारी, पंसस पूनम देवी, रिंकी कुमारी, मुखिया दिनेश साव, महेश प्रसाद साहू, बैजनाथ महतो, सजंय कुमार भारती, रामलखन राणा, बैजन्ती देवी, नीरू साव, लोकनाथ राणा, लिलाधन साव सहित समिति के अन्य सदस्य व श्रद्धालु शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.