सेवानिवृत्ति पर डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता को दी भावभीनी विदाई, विद्यार्थियों को दिया संदेश

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जानिए कार्यक्रम की मुख्य बातें।

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में पूर्व अध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर विभाग के तुलसीदास सदन में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह ने की.

पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ विजयकांत धर दुबे एवं डॉ कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी जयंती गुप्ता मंच पर उपस्थित थे. संचालन डॉ सुनील कुमार दुबे ने किया. पूर्व विभाग अध्यक्ष डॉ केदार सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया.डॉ गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कर्म करने पर अपना ध्यान केंद्रित रखा.

विद्यार्थियों के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि केवल स्वार्थ में कोई काम नहीं करें. यदि आप आगे बढ़ रहे हैं, तो उसमें समाज और राष्ट्र की भी भूमिका है. समाज और राष्ट्र के लिए भी कुछ करते रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत तथा गणेश वंदना नृत्य के साथ किया गया.

शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ मृत्युंजय प्रसाद, डॉ अमिता कुमारी, डॉ विनीता बानकीरा, डॉ रजनीश कुमार एवं सहायक अमित कुमार, पूर्व विद्यार्थियों में शशि कुमार, उज्जवल, दीपिका, अनुपम तथा पुत्र ललित प्रभाकर ने भी अपने विचार रखें. मार्खम कॉलेज प्राध्यापिका डॉ कनक एवं विभागीय सहयोगी डॉ राजू राम ने सभा को संबोधित किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >