वैश्य मोर्चा की 39 सदस्यीय हजारीबाग जिला कमेटी घोषित, 12 पद रखे गये रिक्त

झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने हजारीबाग जिला कमेटी की घोषणा की. महेंद्र साहु जिलाध्यक्ष और बिंदु देवी महासचिव बनीं. 14 सितंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह.

हजारीबाग. झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने सोमवार को हजारीबाग जिला कमेटी की घोषणा की. 39 सदस्यीय कमेटी में हेसालौंग के महेंद्र प्रसाद साहु को जिलाध्यक्ष तथा बासाडीह की बिंदु देवी को महासचिव बनाया गया है. कमेटी के 12 पद फिलहाल रिक्त रखे गये हैं. इन पदों पर जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों के साथ विचार-विमर्श कर नियुक्ति कर सकेंगे.

केंद्रीय समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के बाद घोषणा

केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तीन सितंबर को कांके में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव और वरीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता रामसेवक प्रसाद, वरीय उपाध्यक्ष ढलन साव तथा केंद्रीय महासचिव रामाशंकर राजन की अनुशंसा के बाद कमेटी की घोषणा की गयी.

कई नेताओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

कमेटी में इंद्रदेव प्रसाद, पुरुषोत्तम कुमार, संजय कुमार साहु, मोहन साव, दीपक कुमार साहु, रघुवीर महतो, मोहन साव और देवीलाल साव को उपाध्यक्ष बनाया गया है. विनोद साव, सुनील कुमार चौधरी व पिंटू कुमार उप महासचिव तथा रंजीत प्रसाद, रीतलाल प्रसाद व हेमंत गुप्ता को सचिव बनाया गया है.

लखन प्रसाद, संगीता रानी देवी, विशेश्वर साहु व अन्य को संगठन की जिम्मेदारी दी गयी है. संजय प्रसाद साहु को कोषाध्यक्ष और विनोद प्रसाद को प्रवक्ता बनाया गया है.

14 सितंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह

नवगठित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह 14 सितंबर को हजारीबाग में होगा. इसमें केंद्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >