बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

जीटी रोड पर पिपरा कट के पास शनिवार देर शाम दुर्घटना

चौपारण. जीटी रोड स्थित पिपरा कट के समीप शनिवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों में अजय कुमार (पिता बालदेव ठाकुर, ग्राम महुदी बारा, चौपारण) तथा दीक्षित कुमार (पिता रविंद्र सिंह), ग्राम सिद्धार्थ बस्ती, मार्ग संख्या दो बुनियादगंज, मानपुर (गया, बिहार) शामिल हैं. मृतक अजय कुमार बरही स्थित इंडसलैंड कंपनी में कार्यरत थे. वह शनिवार की रात ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पिपरा कट के पास गया की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. रविवार को आपदा मित्र एंबुलेंस की सहायता से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया.

जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर गिर पड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइको में जोरदार टक्कर हुई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. दीक्षित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल अजय कुमार को आनन-फानन में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >