हजारीबाग में खाली पड़े हैं शिक्षा विभाग के दो पद, आठ महीने से डीइओ और एक महीने से डीएसइ नहीं

31 दिसंबर 2020 डीइओ लूदी कुमारी और 30 जून डीएसइ नवल किशोर शर्मा की सेवानिवृत्ति बाद नहीं आये अधिकारी

हजारीबाग : हजारीबाग के शिक्षा विभाग में आठ महीने से डीइओ व एक महीने से डीएसइ का पद खाली है. 31 दिसंबर 2021 को डीइओ लूदी कुमारी व 30 जून 2021 को डीएसइ नवल किशोर शर्मा दोनों के सेवानिवृत्त के बाद से पद खाली है. अब तक दोनों पदों पर अधिकारी नहीं आये हैं.

कामकाज प्रभावित :

दोनों पदों पर स्थायी रूप से पदाधिकारी नहीं होने से कार्यालय, शिक्षा परियोजना व स्कूल से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित व प्रभावित हैं. कई जगहों पर शिक्षक और कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. वहीं परियोजना कार्यालय से संचालित समग्र शिक्षा अभियान कार्यक्रम के कई महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर प्रभावित है. परियोजना, अप ग्रेडेड एवं माध्यमिक शिक्षकों का वेतन निकासी समय पर नहीं होने से शिक्षक परेशान हैं. प्लस टू एवं माध्यमिक शिक्षकों की सेवा संपुष्टि लंबित बतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >