शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी आग, सामान जल कर नष्ट

मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझायी.

चौपारण. रामपुर नावागढ़ में शुक्रवार की सुबह दो घरों में आग लग गयी, जिससे दोनों घरों में रखा सामान जल कर नष्ट हो गया. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने आग बुझायी. भुक्तभोगी धनुखी रविदास एवं बद्री रविदास ने बताया कि दोनों का घर एक जगह है. अचानक घर के एक कोने से धुआं उठता दिखा. देखते ही देखते आग की लपटे उठने लगी, समय रहते परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल आये. उन्होंने बताया शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है. दोनों ने मुआवजा एवं अबुआ आवास की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >