हजारीबाग. चोरी के दो अलग अलग मामले के दो आरोपियों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. इनमें बाइक चोरी के मामले में लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी मुहल्ला निवासी जयप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया है. इसके पास चोरी की बाइक बरामद की गयी है. दूसरे आरोपी अंकुश कुमार को निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया. इसके पास से चोरी का सरिया जब्त किया गया है. चोरी में इस्तेमाल एक टेंपों भी पुलिस ने जब्त किया है. दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
मारपीट की अलग-अलग घटना में तीन लोग घायल
बरकट्ठा. प्रखंड में मारपीट की अलग-अलग घटना में तीन लोग घायल हो गये. शुक्रवार को मारपीट में कपका निवासी 35 वर्षीया उर्मिला देवी (पति विनोद कुमार यादव), बरकनगांगों निवासी 60 वर्षीया रूपा देवी (पति बैजू महतो) और बंडासिंघा निवासी 40 वर्षीया रेखा देवी (पति दुलारचंद साव) घायल हो गयीं. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
