चरही. नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. घटना 16 अप्रैल की है. आरोपी नरेश टुडू एवं दुर्गा टुडू नाबालिग के गांव के ही हैं. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया और मेडिकल जांच करायी. नाबालिग नानी के घर पर रहकर पढ़ाई करती थी. 16 अप्रैल की शाम आरोपी उसे मोटरसाइकिल से जबरन जंगल ले गये. रात में नाबालिग के नहीं लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला. 17 अप्रैल की दोपहर नाबालिग घर लौटी, तो उसने आपबीती परिजनों को सुनायी. इसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत चरही थाना में की.
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Copied link
16 अप्रैल की घटना