हजारीबाग. भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की 67वीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को मनायी गयी. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने की. कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी भाषा के भी विद्वान थे. राष्ट्र में अमूल्य योगदान के लिए 1992 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. मौलाना आजाद ने शिक्षा मंत्री बनने के बाद भारत में आइआइटी, आइआइएम जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों की स्थापना की. मौके पर मनोज नारायण भगत, निसार खान, रेणु कुमारी, संजय तिवारी, मकसूद आलम, सलीम रजा, डाॅ प्रकाश कुमार, राजू चौरसिया, ललितेश्वर चौधरी, सुनील सिंह राठौर, जावेद इकबाल, संजय कुमार यादव, सलीम रजा, मिथिलेश दुबे, विजय कुमार सिंह, गुड्डु सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, परवेज अहमद, दीपक गुप्ता, सदरूल होदा, अनिल भुईयां, अर्जुन नायक, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी, अजीत कुमार सिंह, नरसिंह प्रजापति सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे.
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी 24 को हजारीबाग आयेंगे
हजारीबाग. कृष्ण वल्लभ आश्रम कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई. जानकारी दी गयी कि 24 फरवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित प्रभारी के राजू हजारीबाग आयेंगे. उनके अभिनंदन तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया. शैलेंद्र कुमार यादव ने कहा कि जिले के प्रत्येक चौक-चौराहा में स्वागत किया जायेगा. बैठक में निसार खान, गोविंद राम, संजय कुमार तिवारी, सुनील सिंह राठौड़, ललितेश्वर प्रसाद चौधरी, राजू चौरसिया, सलीम रजा, डॉ प्रकाश कुमार, मकसूद आलम, जावेद इकबाल, सेवा दल के अध्यक्ष गुड्डू सिंह, सहकारिता के जिलाध्यक्ष कृष्णा किशोर प्रसाद, सचिव रेणु कुमारी, दीपक कुमार गुप्ता, अजीत कुमार सिंह, परवेज अहमद, राजू चौरसिया, अनिल कुमार भुइयां, मुंगेश्वर प्रसाद चौधरी, विजय कुमार सिंह, अर्जुन नायक, नरसिंह प्रजापति, संजय कुमार यादव, अर्जुन कुमार सिंह, बबलू गुप्ता आदि उपस्थित थे. संचालन सदरूल होदा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मनोज नारायण भगत ने किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
