हजारीबाग में जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव, लोककला और प्रतिभाओं को मिला मंच

हजारीबाग में आयोजित आदिवासी महोत्सव में लोकनृत्य, संगीत और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रतिभाओं को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

हजारीबाग: रविवार को कार्मेल चौक स्थित पैराडाइस रिजॉर्ट में आदिवासी महोत्सव का जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, लोककला और प्रतिभाओं को मंच मिला. स्वागत नृत्य, नागपुरी, कलसा, आदिवासी समूह नृत्य, छऊ, नाट्य मंचन, झारखंडी सांस्कृतिक फैशन शो समेत विभिन्न लोकनृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया.

समारोह में खेल, शिक्षा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आदिवासी प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल में उपलब्धि हासिल करने वाले अष्टम उरांव और पूर्णिमा कुमारी को सम्मान मिला. एथलेटिक्स में पृथ्वी उरांव, प्रीति लकड़ा समेत अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया. शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए संतोष कुमार को सम्मान दिया गया.

आदिवासी संस्कृति की पहचान सोहराई कला को संरक्षित करने वाले पुतली गंझू, दिव्या मुर्मू और तारा ज्योत्सना मुर्मू को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में महिला उत्प्रेरणा केंद्र, हो इंटरटेनमेंट, झारखंड लोक कल्याण समिति, एमडी ग्रुप ऑफ थिएटर, तरंग ग्रुप और सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. सभी कला दलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.मौके पर डीडीसी रिया सिंह, महापौर अरविंद राणा, एसडीओ आदित्य कुमार पांडेय समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >