आंधी-बारिश से तारों पर गिरे पेड़, बत्ती गुल, शहर में अंधेरा

सिंदूर, लोहसिंघना और हीराबाग समेत कई क्षेत्रों की 33 केवी लाइनें बंद

हजारीबाग. सोमवार की शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम ने करवट ली और शहर में आंधी व गर्जन के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी. काले बादलों के कारण सड़कों पर अंधेरा छा गया. जिससे वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा. तेज हवा और बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया. शहर के विभिन्न इलाकों में 20 से अधिक पेड़ और डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गयीं, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी. समाचार लिखे जाने तक पूरे शहर में बिजली ठप थी. जिससे अंधेरा पसरा था.शहर के सिंदूर, लोहसिंघना, हीराबाग, जबरा मिशन समेत आसपास के क्षेत्रों की 33 केवी लाइनें पूरी तरह बंद हो गयी हैं. रुक-रुक कर हो रही बारिश व अंधेरे के कारण मरम्मत कार्य में भी काफी दिक्कतें आ रही हैं. बारिश खत्म होने के बाद बिजली विभाग ने सभी रूटों पर पेट्रोलिंग शुरू की. विभाग ने स्थिति को सामान्य करने के लिए नगर निगम से सहायता मांगी है. गिरे हुए पेड़ों, पोल और क्षतिग्रस्त तारों को हटाने के लिए जेसीबी और अन्य वाहनों की मांग की गयी है. विद्युत सहायक अभियंता ने सहायक नगर आयुक्त को फोन कर तत्काल सहयोग मांगा है.

कई जगहों पर बिजली तार पर गिरे पेड़

आंधी के कारण कैनरी इन होटल के पास, होमगार्ड चौक, पुराना समाहरणालय, सुरेश कॉलोनी, जुलू पार्क, पुलिस अकादमी, सिरका रोड, शारदा स्वीट्स और एसपी कोठी के पास बिजली के तार और पोल पर पेड़ गिरने की सूचना है.

आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है. विभाग की पहली प्राथमिकता 33 केवी लाइनों को चालू करना है, उसके बाद 11 केवी लाइनों की मरम्मत का काम शुरू किया जायेगा. बिजली विभाग की टीम लगातार हालात सामान्य करने में जुटी हुई है.

आरपी सिंह, विद्युत सहायक अभियंता

टेंट गिरने से मकान मालिक का पैर टूटा, तीन बकरियों की मौत

दारू. कविलासी पंचायत के गाड़ी साड़म में आंधी-पानी से छत के ऊपर लगा टेंट ध्वस्त हो गया. टेंट गाड़ी साड़म निवासी गणेश प्रजापति की छत पर लगा था. घटना में अजय प्रजापति रेलिंग के मलबा में दब गया था. जिससे उसके पैर टूट गये. साथ ही तीन बकरियों की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >