बैजलाडीह में एक ही रात तीन घरों में चोरी

घटना का जायजा लेने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने सुनायी खरी-खोटी

बरही. बरही के ग्राम बैजलाडीह में एक ही रात तीन घरों में चोरी की वारदात से ग्रामीणों में भय व्याप्त है. चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. पुलिस चोरी की घटना का जायजा लेने पहुंची, तो उसे ग्रामीणों की खरी-खोटी सुननी पड़ी. भुक्तभोगियों ने बताया कि चोर बसारत अंसारी के मिट्टी के घर का ताला तोड़कर अलमीरा से 50,500 रुपये नकद, चांदी के पायल, लॉकेट, सोने के कर्णफूल, हकीम मियां के घर से 32,500 रुपये नकद एवं जमीरूद्दीन अंसारी के घर से 12,000 रुपये नकद व जेवरात चुरा ले गये. चोरों ने बुधन मियां के घर का भी ताला तोड़ा पर कुछ हाथ नहीं लगा. बरही थाना की पुलिस भुक्तभोगियों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है. गुड़िओ में ओपी स्थापित करना जरूरी : सामाजिक कार्यकर्ता मो क़ैयुम ने गुड़ियो में शीघ्र पुलिस ओपी स्थापित करने की मांग की ओर प्रशासन का ध्यान दिलाया. कहा कि कुछ समय पहले जिला पुलिस ने गुड़िओ में ओपी बनाने की बात कही थी, जो अभी तक नहीं हो पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >