हजारीबाग. झारखंड प्रदेश को-ऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में ओबीसी रैली के लिए हजारीबाग से हजारों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना हुए. इस दौरान विनोद कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और न्याय मिले.
इस रैली में जिलाध्यक्ष ओबीसी अजय प्रजापति, सूरजीत नागवाला, मनोज नारायण भगत, सरजू यादव, नरसिंह प्रजापति, रंजीत यादव, बेबी देवी, तुलसी कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, शैलेंद्र कृष्णा कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, नरेश यादव, विकास साव, पिंकी देवी, सोनी मेहता, राम कुमार पटेल शामिल थे.
