रामनवमी जुलूस में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सम्मानित

कुशवाहा समाज सूर्य मंदिर द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

: कुशवाहा समाज सूर्य मंदिर ने पुरस्कार वितरण किया बड़कागांव. बड़कागांव के सूर्य मंदिर प्रांगण में शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. रामनवमी के जुलूस में कलाकारों के अलावा लाठी, तलवार व भाला का बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को कुशवाहा समाज सूर्य मंदिर द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जयनाथ महतो, दीपक कुमार ने की. संचालन देवेंद्र कुमार ने किया. मुख्य अतिथि मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, विशिष्ट अतिथि उप मुखिया सत्यदेव कुमार शामिल हुए. समारोह में बेस्ट कलाकार का सम्मान जितेंद्र कुमार, करण कुमार, चंदन कुमार, सुजीत कुमार, सूरज कुमार, पवन कुमार, आयुष्मान कुमार, मयंक कुमार, आर्य वीर कुमार, रिया कुमारी, निधि कुमारी, अराधना कुमारी, प्रिया कुमारी, ईशा कुमारी, बेबी कुमारी, नैना कुमारी, अंजली कुमारी, मधु कुमारी, रिया कुमारी, ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी, सुगंधि कुमारी, श्वेता कुमारी, संजना कुमारी, अनु कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, हिमांशु कुमार, सौरभ कुमार, राजकुमार को दिया गया. मौके पर सनी कुमार, सुजीत कुमार, कुलदीप कुमार, सरोज कुमार, राजू कुमार, देवेंद्र कुमार, नवल कुमार, चित्रदयाल कुमार, पिंटू कुमार समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >