हाइवा मालिक से गाली-गलौज और मारपीट, ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद कराया

डीजल की कमी को लेकर ट्रांसपोर्टिंग कंपनी और वाहन मालिकों के बीच विवाद

केरेडारी. प्रखंड के पांडू पंचायत स्थित कोयला खनन परियोजना केडी में डीजल की कमी को लेकर नकाश ट्रांसपोर्टिंग कंपनी और वाहन मालिकों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसी दौरान सीआइएसएफ जवानों ने एक हाइवा मालिक कार्तिक कुमार दास के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी. इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व वाहन मालिकों ने कोयला परिवहन कार्य बंद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि मारपीट के दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया. ग्रामीणों, विस्थापितों व हाइवा मालिकों ने आरोप लगाया कि कोयला परिवहन में लगी ट्रांसपोर्टिंग कंपनी मनमाने ढंग से काम कर रही है. भुगतान में देरी हो रही है. ग्रामीणों का कहना था कि पहले क्षेत्र में आइआरबी बल तैनात था, अब 48 घंटे से सीआइएसएफ की तैनाती के बाद विवाद की स्थिति बन गयी है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों व हाइवा मालिकों के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है.

नाबालिग बरामद, भगाने का आरोपी गिरफ्तार

चलकुशा. पुलिस ने कांड संख्या-13/26 के नामजद अभियुक्त ग्राम कटघरा निवासी केन्हुर मल्हार (पिता राजू मल्हार) को रांची से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >