शांति भंग करनेवाले बख्शे नहीं जायेंगे : एसडीएम

कोनहराकला गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर बरकट्ठा थाना में बैठक

बरकट्ठा. ग्राम कोनहराकला में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर सोमवार को बरकट्ठा थाना में बैठक हुई. दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी बात रखी. सरकारी रोड पर बोर्ड लगाकर मुहल्ले का नाम दर्शाने, स्कूल रास्ता विवाद, आंगनबाड़ी केंद्र भवन के अतिक्रमण, सामुदायिक स्थल के अतिक्रमण के मुद्दों को रखा. सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट पर भी चर्चा हुई. विधायक अमित यादव ने कहा कि गांव में शांति भंग करने, सोशल मीडिया पर भावना को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज डालने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए. एसडीएम जोहन टुड्डू ने कहा कि शांति भंग करने वालों और नफरत फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने कहा कि दो लोगों के बीच के झगड़े को समुदाय से जोड़ना गलत है. उन्होंने ग्रामीणों से भाईचारा कायम रखने की अपील की. बैठक में दोनों पक्षों के 12 लोगों की सद्भावना समिति की टीम बनायी गयी है. बैठक में बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ नवीन कुल्लू, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, बरही पुलिस इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, चंद्रशेखर आजाद, बरकट्ठा थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, चलकुशा थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार, मुखिया अब्बास अंसारी, पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, ईश्वर यादव, उमेश यादव, त्रिवेणी यादव, जीवन यादव, रहमत अंसारी, सत्यम भारती, विहिप प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, राम अवतार यादव, मो अंसारी, मुकेश यादव, सदर हाफिज अंसारी, फिरदौस अंसारी, मनी यादव, शंकर सोनी समेत दोनों पक्षों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >