घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

परिवार मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गया था

बरही. बरही के गया रोड में हरि नगर मुहल्ला स्थित दीपक कुमार के बंद घर में चोरी हो गयी. चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे व अलमीरा में रखे नकद सहित सोने-चांदी के जेवर चुरा ले गये. मिली जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी दीपक कुमार शनिवार को घर में ताला लगाकर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने बिहार गये हुए थे. इसी बीच यह घटना हो गयी. उन्हें घटना की जानकारी तब हुई, जब घर लौटकर आये. घटना के बाबत भुक्तभोगी दीपक कुमार ने बरही थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सोने की दो चेन, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ी, चार कान की बाली, चार अंगूठी, दो लॉकेट, छह जोड़ी चांदी की पायल व सात हजार नकद चोरी होने की बात कही है. बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों से अपील की गयी थी कि सपरिवार घर से बाहर जाने की स्थिति में पुलिस को जानकारी देकर जायें, ताकि पेट्रोलिंग पुलिस उनके घर पर निगाह रख सके. पर लोग पुलिस की अपील पर अमल नहीं कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >