घंघरी फीडर से जुड़े गांवों में चार दिन से बिजली गुल

बरकट्ठा विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत घंघरी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में चार दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है. मालूम कि एक मई की दोपहर आयी आंधी-बारिश से कई जगहों पर बिजली के पोल व तार टूट गये थे.

बरकट्ठा. बरकट्ठा विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत घंघरी फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में चार दिन से बिजली की आपूर्ति ठप है. मालूम कि एक मई की दोपहर आयी आंधी-बारिश से कई जगहों पर बिजली के पोल व तार टूट गये थे. तीन दिन बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग अब तक पोल और बिजली के तारों की मरम्मत नहीं कर सका है. झामुमो नेता पूर्व वार्ड सदस्य प्रमोद गुप्ता ने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में एक दिन की बारिश से ही जर्जर पोल और पुराने तार टूट गये. बिजली विभाग खराबी को अभी तक दूर नहीं कर सका है. घंघरी फीडर से जुड़े गांव अंधकार में डूबे हुए हैं. इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मी ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है, और रविवार रात तक इसके पूरा होने की उम्मीद है़

पशु प्रक्षेत्र की जमीन पर अतिक्रमण, हटाने की मांग

बरही़ राजकीय पशु प्रक्षेत्र गौरियाकरमा के प्रबंधक ने बरही अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में कहा गया है कि स्थानीय ग्रामीणों ने पशु प्रक्षेत्र की मौजा देवचंदा स्थित खाता संख्या 47, प्लॉट संख्या 794 की जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया है. प्रबंधक ने अंचलाधिकारी से इस अतिक्रमण को जल्द-से-जल्द मुक्त कराने का आग्रह किया है. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बरही अंचलाधिकारी ने वर्ष 2022 में ही अतिक्रमण करनेवालों को नोटिस जारी कर कब्जा की गयी जमीन को खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन आज तक उस आदेश का पालन नहीं किया गया है. अतिक्रमण अभी भी बरकरार है. इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में यह भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उक्त भूमि वर्ष 1960 में विधिवत रूप से पशुपालन विभाग को हस्तांतरित की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >