हॉस्पिटल के सामने से बाइक की चोरी

हॉस्पिटल के सामने से बाइक की चोरी

इचाक : इचाक मोड़ स्थित मेहता हॉस्पिटल के पास से एक बाइक (बीआर-06इ-1275) की चोरी मंगलवार को हो गयी. यह घटना दोपहर करीब एक बजे दिन को घटी. इस संबंध में मोटरसाइकिल मालिक कैले निवासी अशोक कुमार मेहता ने इचाक थाना में आवेदन दिया है.

जानकारी के अनुसार वह मेहता अस्पताल के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर डॉ आरसी प्रसाद से इलाज कराने गया था.

हॉस्पिटल से बाहर निकला तो, बाइक गायब थी. वह नेशनल पार्क के राजडेरवा में मजदूरी करता है. मोटरसाइकिल उसे नेशनल पार्क के पूर्व रेंज अफसर साकेत बिहारी ने दान में दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >