शहरी क्षेत्र में एक ही रात चार दुकानों में चोरी

हजारीबाग शहरी क्षेत्र में चोरों के आतंक से व्यवसायी परेशान हैं. नौ मई की देर रात शहर के चार दुकानों में चोरी की वारदात हुई है. चोरी करते हुए एक आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ कर सदर पुलिस को सौंप दिया है.

हजारीबाग. हजारीबाग शहरी क्षेत्र में चोरों के आतंक से व्यवसायी परेशान हैं. नौ मई की देर रात शहर के चार दुकानों में चोरी की वारदात हुई है. चोरी करते हुए एक आरोपी को दुकानदारों ने पकड़ कर सदर पुलिस को सौंप दिया है. पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर सदर पुलिस छापामारी कर चोरी हुए एक जेनरेटर को बरामद किया है. पकड़ा गया आरोपी कानी बाजार मुहल्ला का रहनेवाला है. वहीं फरार तीन आरोपी मटवारी व अन्य मुहल्ले के हैं. आरोपी ने पुलिस को तीनों आरोपियों का नाम और पता बताया है, जिसके आधार पर पुलिस छापामारी कर रही है. चोरी की पहली घटना पंचमंदिर के पास स्थित लड्डु अग्रवाल की दुकान में हुई. इस दुकान से कई सामग्री चोरी हुई है. दूसरी घटना इसी मुहल्ले में पंकज अग्रवाल की दुकान में हुई. इस दुकान से पांच बार सामान को चुरा कर बाहर छिपाया गया था. छठी बार जब दुकान में चोरी करने पहुंचे, तो दुकानदार जाग गये. उन्होंने दूसरे दुकानदारों को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद सभी दुकानदारों ने मिलकर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन अन्य फरार हो गये. तीसरी घटना बड़म बाजार जैन मंदिर के समीप स्थित सावर महेश्वरी की दुकान में हुई. यहाँ चोर दुकान में घुसने के लिए वेंटिलेटर को तोड़ रहे थे. आवाज सुन कर दुकान मालिक जाग गये. शोर मचाने पर सभी आरोपी फरार हो गये. चौथी घटना खिरगांव पटेल नगर की एक दुकान में हुई. यहाँ हजारों रुपये का सामान चोरी हुआ है.

रात्रि गश्ती दल का सूचना तंत्र विफल

व्यवसायियों ने कहा कि शहर में रात्रि गश्ती करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों का सूचना तंत्र विफल है. चोरी और छिनतई की घटना को रोकने के लिए पीसीआर टीम को रातभर पेट्रोलिंग के लिए लगाया गया है. एक भी गश्ती दल दुकान के आसपास रात में दिखाई नहीं देता. इस वजह से चोर बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं.

क्या कहती है सदर पुलिस

सदर पुलिस ने कहा कि रात्रि गश्ती दल सभी मुहल्लों में पेट्रोलिंग करती है. पीसीआर टीम को भी पेट्रोलिंग पर लगाया गया है. घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र पुलिस कर लेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >