चोरी कर भाग रहा था, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

इचाक के कुटुमसुकरी गांव की घटना

इचाक. कुटुमसुकरी गांव के लक्ष्मण राम के घर से चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह पकड़कर इचाक पुलिस को सौंप दिया. आरोपी की पहचान ग्राम कुरहा निवासी पुरुषोत्तम कुमार (पिता भोला महतो) के रूप में हुई है. इस संबंध में लक्ष्मण राम ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उनके घर में अलमीरा से सोने-चांदी का जेवरात, सात हजार नकद एवं एक मोबाइल चोरी कर भाग रहा था. जिसे घर की महिलाओं ने देख लिया एवं हो-हल्ला मचाया. इसके बाद पड़ोस के ग्रामीणों आरोपी को पकड़ लिया. उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया. आवेदन में एक माह पूर्व इसी मुहल्ले के महेश साव के घर दिनदहाड़े हुई चोरी में भी उक्त आरोपी के शामिल होने की आशंका जतायी है. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. आरोप सही होने पर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

थाना प्रभारी ने गुम मोबाइल बरामद कर सौंपा

बड़कागांव. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने ग्राम हरली निवासी अंजली कुमारी का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसे सौंप दिया. अंजली का मोबाइल फोन 2025 में गुम हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, तो इसकी सूचना बड़कागांव थाना में दी. थाना प्रभारी ने तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >