एकल विद्यालय की शिक्षकाओं ने बरकट्ठा पुलिस को बांधी राखी

एकल विद्यालय कि शिक्षकाओं ने विद्यालय प्रमुख प्रकाश पंडित की अगुवाई में बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश भोक्ता समेत अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधी.

बरकट्ठा.

एकल विद्यालय कि शिक्षकाओं ने विद्यालय प्रमुख प्रकाश पंडित की अगुवाई में बरकट्ठा थाना प्रभारी राजेश भोक्ता समेत अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधी. शिक्षिकाओं ने कहा कि राखी एक ऐसा रक्षा सूत्र है जो भाई को सभी संकटों से दूर रखता है. थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता ने कहा कि यह त्योहार भाई-बहनों के बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है. अपने ड्यूटी काल के दौरान मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र की बहनों का हर हाल में रक्षा करूं. शिक्षिकाओं ने थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस कर्मी को राखी बांध मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र व खुशहाल जीवन की कामना की. मौके पर शिक्षिका पार्वती देवी, चमेली देवी, रीना देवी, दुलारी देवी, संजू देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >