अगले माह तक पांच हजार सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

बादम पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला इकाई की बैठक हुई.

बड़कागांव. बादम पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कजरू साव ने की. इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सह प्रभारी धीरज कुमार सिंह व प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने जिला पदाधिकारियों और प्रखंड कमेटी का विस्तार किया. जिला पदाधिकारियों में जिला महासचिव गणेश कुमार उर्फ डेविड कुमार, जिला सचिव मणि वर्मा और प्रखंड कमेटी में प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी क्षेत्र में इरशाद अली, उपाध्यक्ष प्रमोद राम, सचिव राजकुमार, उप सचिव ननकू रविदास व कोषाध्यक्ष अघणु महतो को बनाया गया. बैठक में जून माह तक पांच हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया. मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सुरजीत नागवाला ने जून माह में प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आग्रह किया. इस अवसर पर रागिनी कुमारी, जया कुमारी, सहदेव प्रजापति, ईश्वर महतो, गुलाब ठाकुर, धनेश्वर पासवान, रूदन महतो, राजकुमार रवि, मो. मिस्बाह उल हक, जितेंद्र राम, संतोष राणा, भागी महतो, बिरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >