सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति घायल

हजारीबाग-रामगढ़ पथ एनएच-33 स्थित हत्यारी मोड़ में सड़क दुर्घटना रविवार की सुबह हुई.

हजारीबाग.

हजारीबाग-रामगढ़ पथ एनएच-33 स्थित हत्यारी मोड़ में सड़क दुर्घटना रविवार की सुबह हुई. इसमें पत्नी की मौत और पति घायल हो गया. मृतका रांची हिंदपीढ़ी हाजी सुभान गली की रहनेवाली थी. घायल पति लियाकत अंसारी पिता कलीम अंसारी है. घायल की पहचान उसके आधार कार्ड और वोटर आइडी से हुई. पिकअप वैन (जेएच01सीएस-3881) हजारीबाग से रांची की ओर जा रही थी. इसी क्रम में बाइक (जेएच 01सीएस-2976) से लियाकत अंसारी पत्नी को लेकर रांची की ओर से आ रहे थे. दोनों पति-पत्नी चिचिकाला गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे. हत्यारी मोड़ डिवाइडर से चिचिकला की ओर जाने के दौरान पिकअप वैन की चपेट में लियाकत अंसारी की बाइक आ गयी. इसमें लियाकत की पत्नी की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुणाल किशोर स्थल पर पहुंची. दोनों को घटना स्थल से इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जा रहे थे. रास्ते में ही लियाकत की पत्नी की मौत हो गयी. मृतका के नाम बताने की स्थिति में पति लियाकत नहीं थे. वह भी गंभीर रूप से घायल है. पिकअप वैन और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >