झुंड से बिछड़े हाथी का उत्पात

बाउंड्री तोड़ी, फसलों को रौंदा

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह एवं धोबारी में 16 जनवरी की रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया. हाथी शिलाडीह निवासी एतवारी महतो (पिता दीपचंद महतो), मसोमात मंजू (पति स्व प्यारचंद महतो) की चहारदीवारी एवं गेट को तोड़कर प्याज एवं सरसों की फसल को नष्ट कर दिया. इससे 50 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है. वहीं ग्राम धोबारी निवासी प्रीति कुमारी के खेत में लगी सरसों की फसल को बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी राजकुमार गिरी को दी. इसके बाद शनिवार की सुबह राजकुमार गिरी ने मुआयना किया. पंसस प्रतिनिधि शमीम अंसारी ने कहा कि इस संबंध में पहले ही सोशल मीडिया के माध्यम से सभी व्हाट्सएप ग्रुप में लोगों को सतर्क कर चुका था. उन्होंने वन विभाग से झुंड से बिछड़े हाथी को क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की है. इधर, हाथी का रौद्र रूप देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

घर के सामने दुकान के पास खड़ी स्कूटी चोरी

इचाक. इचाक मोड़ एसबीआइ बैंक के विपरीत साइड में अमन गारमेंट रेडिमेड दुकान गोबरबंदा के पास खड़ी स्कूटी शुक्रवार की शाम (जेएच02एजे-5858) चोरी हो गयी. स्कूटी मालिक लखन मेहता ने बताया कि स्कूटी दुकान के सामने खड़ी थी. उस वक्त दुकान के पीछे घर में था. इसी बीच स्कूटी चोरी हो गयी. काफी खोजबीन के बाद भी स्कूटी का पता नहीं चला. इसके बाद रात में इचाक थाना में आवेदन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >