युवा कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष बने विकास

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की बैठक हजारीबाग परिसदन भवन में सोमवार को हुई.

हजारीबाग.

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा की बैठक हजारीबाग परिसदन भवन में सोमवार को हुई. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि में प्रदेश महासचिव सुनील कुशवाहा थे. अध्यक्षता सुनील तलवार ने की. संचालन राजू कुशहवाह ने किया. सर्वसम्मति से अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा का जिलाध्यक्ष विकास महतो को बनाया गया. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकास महतो के नेतृत्व में पूरे जिले में अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा मजबूत होगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदु दांगी, इचाक के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील तलवार, नरेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, रामकुमार राम, मुखिया प्रतिनिधि महेश कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर दांगी, विजय कुशवाहा व पत्रकार विनय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >