कलश शोभायात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली

चौपारण. फुलवरिया में सात दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ. यज्ञ मंडप से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकली. महिलाओं के सिर पर कलश देकर विधायक मनोज कुमार यादव, ब्रह्मर्षि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने जल भरी के लिए विदा किया. कलश यात्रा में फुलवारी सहित आसपास गांव की 501 महिलाओं ने भाग लिया. फुलवरिया के जलाशय से जलभरी कर पुनः महिलाएं यज्ञ मंडप पहुंचीं. विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से न केवल गांव में भक्ति का संचार होता है, बल्कि वातावरण का शुद्धिकरण होता है. ऐसे आयोजन में भाग लेने से मानव का केवल मन ही नहीं बल्कि तन भी पवित्र होता है. यज्ञ को विधि सप्न्न कराने के लिए कई यज्ञाचार्य फुलवरिया गांव आये हुए हैं. कलश यात्रा में यज्ञ समिति के अध्यक्ष सुधीर सिंह, दीपू सिंह, सुरेश सिंह, मुंशी यादव, मुखिया मंटू सिंह, जिप सदस्य आरती कौशल, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, विकास रजक, भुनेश्वर यादव, सुनील सिंह, कपिलदेव यादव, संजय सिन्हा, पिंटू सोनी, विजय साव, सुधीर कौशल, मधु यादव, विजय सिंह, प्रेमधारी दांगी, मनीष सिंह, राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >