सदारो को हराकर राहुल इलेवन की टीम विजयी

बलकमक्का में बुधवार को पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया.

विष्णुगढ़.

बलकमक्का में बुधवार को पांच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने मैच का उदघाटन किया. फाइनल मुकाबला सदारो बनाम राहुल इलेवन टीमों के बीच खेला गया. राहुल इलेवन की टीम 1-0 गोल से विजयी रही. विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और नकद राशि 12 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया. वहीं, उपविजेता सदारो टीम को ट्रॉफी, मेडल व नकद राशि 10 हजार रुपये प्रदान किया गया. मौके पर निरंजन महतो, बुधन महतो, धनेश्वर महतो, रामजी किस्कू, पूर्व मुखिया मुनिलाल महतो, पंसस बिनोद सोरेन, लखन महतो, टहल महतो, फूलचंद मांझी, लालू गंझू पूरन महतो, नन्द लाल महतो, रेवतलाल महतो, शंकर महतो, क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राजेश महतो, टेकलाल महतो, राहुल महतो, डेगलाल महतो, पिन्टू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >