जूनियर टीम में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस चैंपियन

हॉली क्रॉस स्कूल मैदान में बुधवार को सत्र 2024-25 का फाइनल इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट खेला गया.

इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट

हजारीबाग.

हॉली क्रॉस स्कूल मैदान में बुधवार को सत्र 2024-25 का फाइनल इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट खेला गया. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमेश कुमार, प्राचार्या सिस्टर मिनी अब्राहम ने किक मारकर किया. फाइनल मैच जूनियर टीम से रेड हाउस बनाम ब्लू हाउस और सीनियर टीम में येल्लो हाउस बनाम ब्लू हाउस के बीच खेला गया. जूनियर टीम के रेड हाउस बनाम ब्लू हॉउस के खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ. इसमें जूनियर ब्लू हाउस 5-4 से विजयी रही. सीनियर टीम में येल्लो हाउस बनाम ब्लू हाउस के बीच खेला गया. पेनाइल्टी शूट आउट में येल्लो हाउस 3-2 से जीत दर्ज किया और इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट की चैम्पियन ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. जूनियर टीम से ब्लू हाउस व सीनियर टीम से येल्लो हाउस चैम्पियन बना. दोनों विजेता टीम को मुख्य अतिथि सह रेफरी उमेश कुमार और प्राचार्या सिस्टर मिनी अब्राहम ने ट्राॅफी व मेडल दिया. इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में खेल शिक्षक विकास किंडो, राकेश कुमार और सोनी मनीषा मिंज की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >