हाथी के हमले में मृत छह लोगों के परिजन को मिला मुआवजा

पूर्वी वन प्रमंडल ने प्रत्येक मृतक के आश्रित को दी चार-चार लाख मुआवजा राशि

हजारीबाग. चुरचू प्रखंड के आंगो गोंदवार में हाथी द्वारा मारे गये लोगों के परिजनों को पूर्वी वन प्रमंडल ने रविवार को मुआवजा राशि दी. मुआवजा पाने वालों में आशा देवी (पति स्व धनेश्वर राम), सावित्री देवी (पति स्व सूरज राम), दीपक कुमार व बसंत कुमार का नाम शामिल है. वन विभाग ने प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये मुआवजा राशि दी. मुआवजा राशि भुगतान के समय मांडू विधायक निर्मल महतो, डीएफओ विकास कुमार उज्जवल, रेंजर विजय कुमार, जिप सदस्य बासुदेव करमाली, मुखिया सीतामुनी देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील कुमार उपस्थित थे. इस दाैरान वन विभाग ने जंगली हाथियों से जान माल की सुरक्षा के लिए गोंदवार वन समिति के ग्रामीणों के बीच मशाल, टॉर्च, पटाखा, कटे हुए टायर, डीजल व मोबिल का वितरण किया. डीएफओ ने कहा कि जंगली हाथी की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग व जिला प्रशासन को दें. साथ ही वन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का भी पालन करें.

13 फरवरी की रात हाथियों ने ली थी जान

13 फरवरी की रात गोंदवार गांव के छह लोगों की मौत जंगली हाथियों के कुचलने की वजह से हुई था. मृतकों में धनेश्वर राम, सूरज राम, सबिता कुमारी, संजना कुमारी, अनुराग कुमार व सुमन कुमारी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >