छोटे भाई की मौत की सूचना पर बड़े भाई ने तोड़ा दम

छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ने दम तोड़ा. भगहर के अम्बातरी निवासी परमेश्वर यादव 50 वर्ष की मौत शनिवार को हो गयी.

एक ही आंगन से दो भाइयों की निकली शव यात्रा

चौपारण.

छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही बड़े भाई ने दम तोड़ा. भगहर के अम्बातरी निवासी परमेश्वर यादव 50 वर्ष की मौत शनिवार को हो गयी. छोटे भाई की मौत की खबर सुनते ही परमेश्वर के मंझीले भाई बासुदेव यादव 55 वर्ष की मौत हो गयी. बासुदेव यादव कुछ दिनों से बीमार थे. चार दिन पहले ही रांची से इलाज कर बेड रेस्ट घर में कर रहे थे. उनका छोटा भाई से अटूट प्रेम था. परिजनों ने बताया कि परमेश्वर अब इस दुनियां में नहीं रहा. इसके बाद बासुदेव की स्थिति बिगड़ने लगी. जब तक घर वाले कुछ सोच पाते की भाई के सदमे में उनका भी दम टूट गया. घटना के बाद चर्चा का बाजार गर्म है.

एक साथ निकली शव यात्रा :

दोनों भाई की अर्थी एक ही आंगन से निकली. घर से पहले बड़े भाई का शव निकाला गया. ठीक उसके पीछे छोटे भाई की शव यात्रा गांव के मुक्तिधाम के लिए निकली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक बासुदेव अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री और परमेश्वर यादव अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्री और दो पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया. शव यात्रा में मुखिया कृष्णा रविदास, पूर्व मुखिया भुनेश्वर यादव उर्फ पहलवान सहित कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >