संजीवनी सेवा कुटीर हटाने का प्रशासनिक निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण : विधायक

शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल परिसर से संजीवनी सेवा कुटीर को हटाने का प्रशासनिक निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासन द्वारा जारी भूमि अतिक्रमण नोटिस जनहित के विरुद्ध है.

हजारीबाग. शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल परिसर से संजीवनी सेवा कुटीर को हटाने का प्रशासनिक निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रशासन द्वारा जारी भूमि अतिक्रमण नोटिस जनहित के विरुद्ध है. उक्त बातें सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने रविवार को कही. उन्होंने कहा कि संजीवनी सेवा कुटीर केवल एक भवन नहीं, बल्कि मेरे सेवा-संकल्प का प्रतीक है. इस कक्ष से निःस्वार्थ भाव से हजारों जरूरतमंद लोगों को सहायता मिली है.यह सेवा केंद्र गरीबों की सहायता के लिए मददगार था. सेवा कक्ष किसी निजी स्वार्थ या प्रचार के लिए नहीं बना, बल्कि जनसरोकार को केंद्र में रखकर स्थापित किया गया था. विधायक ने कहा कि यदि जनसेवा करना अतिक्रमण है, तो मैं इस अपराध को बार-बार करूंगा. जब तक जनता का आशीर्वाद है, सेवा का यह सिलसिला कोई नहीं रोक सकता. विधायक ने कहा कि जिला प्रशासन राजनीति से प्रेरित निर्णय के बजाय जनता के हित को प्राथमिकता दे. यह लड़ाई किसी भवन की नहीं, बल्कि जनता के सम्मान की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAVEEN

PRAVEEN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >