जनता दरबार में एक दर्जन फरियादियों ने लगायी गुहार

समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं

24हैज107में- उपायुक्त के जनता दरबार में फरियादी गुहार लगाते हजारीबाग. समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न हिस्सों से आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन भुगतान, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं में बाधा जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आयी. ग्राम गंगपांचो की चंदवा देवी ने जबरन भूमि पर कब्जा और भवन निर्माण की शिकायत की, जबकि इचाक के टीको गोप ने सहारा इंडिया में जमा राशि की वापसी की मांग की. परतन पदमा की मालती देवी ने भूमि से कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगायी. भगिया देवी ने अबुआ आवास निर्माण में रोक लगाने की शिकायत की, वहीं सोमर साव ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी की बात कही. बड़कागांव के मकबूल हसन ने गैरमजरूआ जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की, और भीलवारा के विनोद कुमार ने सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कमी की ओर ध्यान दिलाया. पदमा के लोकेश भुइयां और सदर प्रखंड के मो. जमील ने भूमि हड़पने और जाली केवाला से जुड़ी शिकायतें दर्ज करायी. उपायुक्त ने सभी मामलों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र जांच कर त्वरित और न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >