झारखंड आंदोलन में टेकलाल महतो की अहम भूमिका

पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा

विष्णुगढ़. झारखंड आंदोलनकारी सह जननायक टेकलाल महतो की 14वीं पुण्यतिथि विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज व बनासो स्थित बीएड काॅलेज में मनायी गयी. कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने स्व टेकलाल महतो की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. इस दौरान जेपी पटेल ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में टेकलाल महतो की भूमिका महत्वपूर्ण थी. टेकलाल बाबू दूरदर्शी के साथ-साथ उच्च कोटि के शिक्षाविद भी थे. उन्होंने शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह शिक्षण संस्थानों की स्थापना में सहयोग दिया. समाज में व्याप्त महाजनी प्रथा, बाल विवाह, विवाहिता को छोड़ने आदि मुद्दों पर आंदोलन चलाया. चार बार विधायक व एक बार सांसद के रूप में निर्वाचित होकर अपनी सेवाएं दीं. इनके योगदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. माल्यार्पण करनेवालों में शिवलाल महतो, ललिता देवी, देवकी महतो, चाेलेश्वर महतो, गुरु प्रसाद साव, अब्बास अंसारी, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, जयकुमार महतो, जलेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, सुरेश महतो, मिथलेश कुमार, रोहित कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >