झारखंड आंदोलनकारी टेकलाल महतो की 80वां जयंती मनायी गयी

टेकलाल महतो ने अपना जीवन जनहित में लगा दिया

टेकलाल महतो ने अपना जीवन जनहित में लगा दिया विष्णुगढ़. झारखंड आंदोलनकारी स्व टेकलाल महतो की 80वीं जयंती पर चानो, बनासो बीएड महाविद्यालय, विष्णुगढ़ इंटर महाविद्यालय, टेकलाल महतो डिग्री महाविद्यालय तथा झामुमो कार्यालय से सटे दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को कार्यक्रम हुए. अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्बास अंसारी ने की. संचालन गुरु प्रसाद साव ने किया. परिजनों व कार्यकर्ताओं ने विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित आदमकद प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाये और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान पूर्व विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जिस तरह टेकलाल महतो ने अपना जीवन जनहित में लगाया, उसी तरह मैं भी आप लोगों की सेवा करता रहूंगा. मैं उस पिता का बेटा हूं, जिनकी अपनी पाठशाला से सैकड़ों सांसद और विधायक निकले हैं. शंभुलाल यादव ने कहा कि टेकलाल महतो गरीबों के मसीहा थे. केंद्रीय सदस्य टेकोचंद महतो ने भी संबोधित किया. मौके पर ललिता देवी, टेकोचंद महतो, शंभुलाल यादव, कपिलदेव चौधरी, उत्तमचंद महतो, अभिजीत सिंह,नौशाद आलम, हिरामन महतो, गुरु प्रसाद साव, महादेव मंडल, महेंद्र महतो, दिनेश मंडल, मो दिलेर आजाद, महताब आलम, सरस्वती देवी, विशेश्वर स्वर्णकार, धनश्याम पाठक, अशोक गुप्ता, रामजी मांझी, गुलाब राम, सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण यादव, जगदीश यादव, राकेश सिंह, सर्वेश सिंह, विजय सिंह,सागर महतो समेत हजारों की तादाद में लोग उपस्थित थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >