तीज को लेकर बड़कागांव में 80 रुपये किलो बिका खीरा

बड़कागांव में तीज पर्व के कारण खीरे की कीमतों में भारी उछाल आया है. बाजारों में खीरा 50 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिका. खेत में पानी भर जाने से फसल खराब होने और मांग अधिक होने से महंगाई बढ़ी है.

बड़कागांव, हजारीबाग: तीज पर्व को लेकर बड़कागांव के बाजारों में खीरे की कीमत बढ़ गयी है. दैनिक बाजार में खीरा 50 से 80 रुपये किलो तक बिका. बड़ा और अच्छा खीरा 80 रुपये, जबकि छोटा खीरा 50 रुपये किलो बिका.

खीरा विक्रेता ढलन महतो और सुगिया देवी ने बताया कि खेत में पानी भर जाने के कारण काफी मात्रा में खीरा खराब हो गया है. वहीं, मांग अधिक होने के कारण कीमत बढ़ गयी है.

तीज व्रत करने वाली संगीता देवी, रूपा देवी और पतवा देवी ने बताया कि तीज पर्व के दौरान पूजा-पाठ में खीरे का विशेष महत्व है. भगवान शंकर को खीरा, चना एवं अरवा चावल का भोग लगाया जाता है.

इधर, दैनिक बाजार में खीरा खरीद रहीं ललिता देवी ने कहा कि खीरा काफी महंगा हो गया है, इसलिए उन्होंने दो पीस ही खरीदा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >