‘गुरु सिर्फ पढ़ाते नहीं, जीवन की राह भी दिखाते हैं’... हजारीबाग के पटेल कॉमर्स क्लासेस में मना शिक्षक दिवस

हजारीबाग के पटेल कॉमर्स क्लासेस में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी।

हजारीबाग. बंशीलाल चौक स्थित पटेल कॉमर्स क्लासेस में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. संस्थान के डायरेक्टर संजीत कुमार ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ केक काटकर समारोह मनाया. इस दौरान सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

संजीत कुमार ने विद्यार्थियों से डॉ राधाकृष्णन के विचारों और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाने की अपील की. समारोह के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

मौके पर शिक्षक रवि कुमार समेत विद्यार्थी आनवी कुमारी, ईशा कुमारी, टिया कुमारी, कोमल कुमारी, अमित कुमार, अनीश कुमार, प्रियांशु कुमार, अनूप कुमार, लाडली पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >