बेहतर झांकी के लिए ताजपुर के कलाकारों को प्रथम पुरस्कार

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित भव्य समारोह की सफलता में सबकी भागीदारी रही.

चौपारण. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित भव्य समारोह की सफलता में सबकी भागीदारी रही. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला. उक्त बातें समीक्षा बैठक में प्रो बिराज रविदास ने शुक्रवार को कही. कहा कि आंबेडकर विचारधारा मंच के पदाधिकारियों ने सबसे पहले क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया. मंच ने बेहतर झांकी के लिए ताजपुर के कलाकारों को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया. जबकि मानगढ़, चक्रसार की झांकी दूसरे स्थान पर रहा. भगहर, चोरदाहा, बेला, चैथी, केंदुआ, कारी पहरी, पड़रिया सहित अन्य गांव से आये झांकियों के आयोजकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. अंबेडकर विचारधारा मंच के अध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सचिव प्रो बिराज रविदास, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र रजक, गुलाब रजक, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, मुखिया सुनीता देवी, ममता कुमारी, पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा इस प्रकार के सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम भविष्य में भी लगातार आयोजित किये जाते रहेंगे. बाराडीह वन क्षेत्र में कार्य करते जेसीबी मशीन धराया बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बाराडीह वन क्षेत्र में कार्य करते वन अधिकारी ने एक जेसीबी मशीन को पकड़ा है. शुक्रवार को वन क्षेत्र बाराडीह में जेसीबी मशीन से खेत का निर्माण कार्य करने की सूचना बरकट्ठा वन विभाग को मिली. जिसके पश्चात बरकट्ठा फारेस्टर पंकज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर जेसीबी मशीन को जब्त कर वन कार्यालय बरकट्ठा लाया. इस बाबत फारेस्टर ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि वनरक्षी सिकंदर कुमार को इसकी जांच पड़ताल कर रिपोर्ट मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >