केरेडारी. चट्टी बरियातू कोल माइंस के बिरहोर कॉलोनी पगार स्थित कोल ट्रांसपोर्टिंग क्षेत्र में 27 फरवरी की रात एक हाइवा चालक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. इसके विरोध में मृतक के परिजन एवं ग्रामीण सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक माइंस की ट्रांसपोर्टिंग बंद करा दी. मृतक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार निवासी अमित सिंह उर्फ गब्बर सिंह (पिता जगदीश सिंह) के रूप में हुई. शुक्रवार की शाम चार बजे मृतक के आश्रितों को ट्रांसपोर्टरों द्वारा पांच लाख रुपये का चेक दिया गया. एनटीपीसी में एक आश्रित को नौकरी और उसके बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रत्येक माह 2000 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया. उसके बाद ट्रासपोटिंग कार्य शुरू हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. वार्ता में एसडीपीओ पवन रावत, प्रमुख सुनीता देवी, पगार प्रभारी विक्की कुमार, एनटीपीसी के डिस्पैच ऑफिसर दिवाकर मिश्रा समेत गांव के अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
