आपूर्ति विभाग का जागरूकता रथ रवाना

डीडीसी ने दिखायी हरी झंडी

हजारीबाग. आपूर्ति विभाग के जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में भ्रमण कर आमजनों को खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार की योजनाओं की जानकारी देगा. रथ लाभुकों को विभागीय योजनाओं के साथ-साथ अयोग्य लाभार्थियों द्वारा धोखाधड़ी किये जाने की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान, वन नेशन-वन राशन कार्ड के तहत सुविधा, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तथा पीजीएमएस पोर्टल के बारे में भी जागरूक करेगा. रथ के माध्यम से लोगों को झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री नमक वितरण योजना, मुख्यमंत्री दाल वितरण योजना, सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना, चीनी वितरण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी जायेगी. मौके पर एसडीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित

टाटीझरिया. गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख संतोष मंडल की अध्यक्षता में बैठक हुई. संचालन बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज ने की. बैठक में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 9:30 बजे, जेएसएलपीएस कार्यालय में 9:40 बजे, थाना में 9:50 बजे, बीआरसी में 10:05 बजे, बिरहोर टोला खम्भवा में 10:40 बजे एवं कस्तूरबा विद्यालय में 11:05 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. इसके अलावा सभी पंचायत भवनों में झंडोत्तोलन होगा. बैठक में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, उपेंद्र कुमार पांडेय, सुरेश कुशवाहा, बीपीओ अफरोज अख्तर, पशुपालन पदाधिकारी नकुल मोदी, जेइ शशांक भूषण, सुनील कुमार, पंचायत सचिव अर्जुन प्रसाद, अनीता कुमारी, संजय कुमार, मोइनुद्दीन चिश्ती समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >