चौपारण: परियोजना उवि प्लस टू रामपुर में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुर्नगठन मुखिया सुनीता देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. पर्यवेक्षक बजरंग प्रसाद के देख रेख में चुनावी कोरम पूरा किया गया. उपस्थित लोगों ने सर्व सम्मति से सुभाष कुमार को अध्यक्ष एवं गुलाब राम को उपाध्यक्ष चुना. नव चयनित अध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों ने जो जिम्मेवारी दिया है.
उसे पूरे निष्ठा के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा. मुखिया सुनीता देवी ने कहा विद्यालय प्रबंधन समिति का उत्तरदायित्व स्कूल के हरेक गतिविधियां एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ करना है. आप सभी चयनित सदस्य विद्यालय के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. ताकी विद्यालय का नाम रोशन हो.
मौके पर प्रधानाध्यापक मनोज यादव, शिक्षक दयानंद ठाकुर, विवेक कुमार, सिकन्दर कुमार सहित कई लोग शामिल थे.
