कस्तूरी-2026 में विद्यार्थियों ने दिखायी सांस्कृतिक प्रतिभा

आइसेक्ट विश्वविद्यालय

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कस्तूरी-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, फैशन शो एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति व्यास ने किया. कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार एवं नामांकन निदेशक विजय कुमार समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि स्थापना दिवस संस्थान की उपलब्धियों एवं विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का उत्सव है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास को नयी दिशा देते हैं. कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है. सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलएलबी विभाग की पूजा कुमारी ने गीत प्रस्तुत किये. बीबीए विभाग के समूह नृत्य, फैशन शो, बीपीए विभाग के राजेश रविदास एवं पम्मी कुमारी के गीत, बीसीए विभाग के अनु राज के नृत्य एवं सुमित कुमार की कॉमेडी प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >