हजारीबाग: महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, इचाक और डाड़ी में जागरूकता सत्र व स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया.
छात्राओं को साइबर सुरक्षा, इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, जेंडर समानता, चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल संरक्षण, बाल विवाह निषेध तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की जानकारी दी गयी. विशेषज्ञों ने साइबर अपराध से बचाव और ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की सलाह दी.
स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं के बीएमआइ और हीमोग्लोबिन की जांच की गयी. हीमोग्लोबिन की कमी मिलने पर आयरन एवं फोलिक एसिड (आइएफए) की गोलियां दी गयीं. साथ ही संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.
