स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मौका

हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता होगी. 15 से 29 वर्ष के युवा ‘देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपनी प्रतिभा दिखायेंगे. विजेता को 1100 रुपये और प्रमाण-पत्र मिलेगा.

हजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हो एंटरटेनमेंट कल्चरल टीम की ओर से 15 अगस्त को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम शाम चार बजे झील परिसर स्थित स्वर्णजयंती कैफेटेरिया के सामने आयोजित होगा. प्रतियोगिता का विषय ‘देशभक्ति व राष्ट्र निर्माण’ रखा गया है. प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा हिस्सा ले सकेंगे. विजेता प्रतिभागियों को 1100 रुपए नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण-पत्र और सम्मान दिया जाएगा.

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी. इसके अलावा युवाओं को खुले मंच पर अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. आयोजक रोहित वर्मा ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- हजारीबाग में 3 मवेशी लदा सूमो जब्त, चालक और तस्कर फरार; मामला दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >