पदमा. प्रखंड के सूर्यपुरा में माता शबरी जयंती अखिल भारतीय भुईयां कल्याण समिति ने मनायी. मुख्य अतिथि विधायक मनोज कुमार यादव थे. शबरी माता की पूजा अर्चना कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया. विधायक ने कहा कि आज के दौर में समाज के लोगों को माता शबरी के जीवनकाल से सीख लेना चाहिए. माता शबरी का सत्य, प्रेम और समर्पण भाव समाज को जोड़ता है. अध्यक्षता वासुदेव राम ने की. संचालन कुलदीप भुईयां ने किया. मौके पर झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान, नंदवीर भुईयां, पूनम यादव, कुलदीप भुईयां, अंबिका प्रसाद भुईयां, छोटी राम भुईयां, अजीत कुमार व अन्य ने भी माता शबरी से जुड़ी बातें बतायी. मौके पर प्रमुख वीणा देवी, केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पासवान, सीताराम मेहता, नारायण यादव, रामानंद गिरी, किशोरी प्रसाद मेहता, महेंद्र मेहता, कमांडो मेहता, अशोक भुईयां, मनोज मेहता, आशा देवी, बबलू पासवान, राजू पासवान, प्रकाश पासवान, प्रेम कुमार, पूजा समिति के प्रेम भुईयां, कल्लू प्रकाश भुईयां सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
