बड़कागांव के नापोखुर्द में 70 हजार रुपये की छिनतई

नापोखुर्द स्थित शांति निकेतन स्कूल के समीप दिनदहाड़े एनजीओ के रिकवरी एजेंट से 70 हजार रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है.

बड़कागांव.

नापोखुर्द स्थित शांति निकेतन स्कूल के समीप दिनदहाड़े एनजीओ के रिकवरी एजेंट से 70 हजार रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. स्वतंत्र माइक्रो फाइनांस कंपनी बड़कागांव के रिकवरी एजेंट ग्राम हिसरी, थाना बरियातू, जिला लातेहार निवासी उमेश प्रजापति ने बड़कागांव थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन में रिकवरी एजेंट ने बताया है कि आठ जुलाई को करीब 2:10 बजे शांति निकेतन स्कूल के पास बाइक सवार दो लोगों ने मेरा बैग छीन लिया और भाग निकले. बैग में वसूली की गयी लगभग 70 हजार रुपये थे. कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई अभिषेक कुमार ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापामारी की गयी है. कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गयी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >